पिथौरा. मंगलवार अलसुबह हाथी के हमले से एक और व्यक्ति मारा गया. बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है जो विगत दो माह से अपने झुंड के 22 सदस्यों के लिए रहवास ढूंढने कॉरिडोर बनाने भटक रहा है. इसकी पुष्टि महासमुंद के वन एसडीओ ने भी की है. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर फिंगेश्वर के समीप धनसुली गांव में मंगलवार को एक हाथी भटक रहा था. ग्रामीणों के अनुसार गणेश अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत गया था. खेत मे काम करते गणेश का खेत में एक विशालकाय हाथी से सामना हो गया. इससे पहले कि गणेश संभल पाता हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हाथी को हमला करते देख गणेश की पत्नी गांव की ओर बेतहासा भागी और जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई.
http://राजा महेंद्र बहादुर सिंह का 96 साल की उम्र में निधन, शोक
लेकिन गुस्से में दिखाई दे रहे हाथी ने गणेश को सूंड से पटक-पटक कर उसकी जान ले ली. सूचना पर ग्रामीण और वन विभाग का अमला घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गया. तब तक हाथी जीवतरा जंगल की ओर बढ़ गया था. गणेश (40) की लाश धान की बालियों के बीच खेत में पड़ी हुई थी. इधर, घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वन विभाग के एसडीओ एसएस नाविक ने बताया कि यह अकेला हाथी विगत दो तीन माह से सिरपुर, महासमुंद के अलावा गरियाबंद एवं धमतरी क्षेत्र में भटक रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार यह 22 हाथियों के दल का मुखिया हो सकता है. हाथियों के व्यवहार के अनुसार यह हाथी कॉरिडोर हेतु भटक रहा है. लगातार प्रयास के बाद भी इन्हें कॉरिडोर रहवास नहीं मिलने पर यह गुस्से में हिंसक हो जाता है.
http://ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे और टी-20 में केएल राहुल उप कप्तान







