नई दिल्ली. खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को करारा झटका लगा है. ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन इंजुरी की वजह आईपीएल 2020 के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए. ब्रावो कई सालों से सीएसके की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कासी विश्वनाथन ने बताया है कि ब्रावो को राइट ग्रोइन में ग्रेड-1 टीयर है और वो 22 सितंबर को अपने देश लौट जाएंगे. इस सीजन में ब्रावो ने सीएसके के लिए सिर्फ 6 मैच खेले और 7 रन बनाने के अलावा 6 विकेट हासिल किए. चेन्नई टीम का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है.
http://शराब बनाने या पीने पर काटा जाएगा राशन और जॉब कार्ड से नाम
इस टीम ने 10 मैचों से सिर्फ 6 अंक जुटाए हैं और अभी 8 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है. शारजाह में शुक्रवार को सीएसके का सामना मुम्बई इंडियंस से होना है. इससे पहले सुपर किंग्स के सीनियर खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने निजी कारणों से मौजूदा टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया, जिससे टीम कमजोर हुई. टीम को कप्तान धोनी और केदार जाधव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खराब फॉर्म का खामियाजा भी भुगतना पड़ा.
http://तीन प्रकरणों में 140 लीटर महुआ शराब के साथ 4 गिरफ्तार











