महासमुंद/सरायपाली. महुआ शराब की अवैध बिक्री के तीन मामलों में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमलीपदर से बलौदा की ओर जा रही एक स्कूटी बिना नंबर में बेलमुंडी निवासी नीतू मुन्ना पिता विष्णु (38) व रमाकांत डड़सेना पिता दुलार सिंह (20) कोटद्वारी के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब कीमती नौ हजार एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी कीमत 70 हजार कुल 79 हजार जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
http://30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
इसी तरह ग्राम पुजारीपाली से बलौदा की ओर जा रही एक बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 3889 के बाइक चालक बेलमुंडी निवासी कलपराम बाग पिता जीवन बाग (36) के कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी देशी महुआ शराब कीमती 10500 रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन कीमती 25 हजार रुपए कुल 35500 जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की. तीसरा मामला एनएच 53 में चिवराकुटा धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी चिवराकुटा निवासी हराधन बरिहा पिता हटेसिंग बरिहा (37) के कब्जे से दो नग प्लास्टिक जरकिन में 9.500 लीटर हाथ भट्टी देसी महुआ शराब कीमती 1425 रुपए जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की. कार्रवाई में थाना सिंघोड़ा प्रभारी चंद्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, सउनि अखिल साहू एवं स्टाफ का योगदान रहा.
http://दुर्गा पूजा पंडाल में एंट्री को HC ने दी सशर्त मंजूरी, सिंदूर खेला पर अब भी रोक







