नई दिल्ली. कोरोना वायरस को मात देने के लिए दो वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी जा चुकी है. वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जनअधिकार पार्टी के पप्पू यादव और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं. इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे अभी टीका नहीं लगवाएंगे. शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश के समस्त जिले कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए तैयार हैं. सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. मैंने निर्णय लिया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. मेरी बारी बाद में आनी चाहिए. पहले हम प्रायॉरिटी ग्रुप्स का वैक्सिनेशन सुनिश्चित करेंगे और बाद में मेरा वैक्सिनेशन होगा.
http://कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स निदेशक बोले- साइड इफेक्ट्स दिखे तो मिलेगा मुआवजा
http://श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 10 घायल
बांदीपोरा में 3.5 तीव्रता से भूकंप के झटके
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलजी के अनुसार, बांदीपोरा में 3.5 तीव्रता से आया था. किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है. हालांकि भूकंप के कारण धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है. बांदीपोरा में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए लेकिन तेज झटके न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली.









