अंबिकापुर. श्रमिकों से भरी एक बस पलटने से एक की मौत हो गई. जबकि 10 श्रमिक घायल हो गए. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भर्ती कराया गया. जहां से 4 की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार कोरबा से मजदूरों को लेकर एक बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी. यह सभी मजदूरों को वहां के एक ईंट-भट्टे में काम करने जा रहे थे. इसी दौरान सोमवार तड़के तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लखनपुर में कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई.
http://अक्षय कुमार ने शेयर किया FAUG का एंथम, इस दिन होगा लॉन्च
बस पलटते ही चीख पुकार मच गई. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई. उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि बस में 40-50 लोग सवार थे. इनमें बच्चे भी शामिल हैं. फिलहाल ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.
http://बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई के नाम पर करने सीएम ने की घोषणा







