नई दिल्ली. रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बोनस का ऐलान किया है. साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए वन टाइम ग्रांट मंजूर किया गया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तेल विपणन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान दिया गया है. पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का देश के नागरिकों पर बोझ ना पड़े इस के लिए यह फैसला लिया गया है.
https://छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, मुआवजा का ऐलान
कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपए का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा. रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान पर करीब 1,832.09 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा 7,000 रुपए प्रति माह है. सभी पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपए का भुगतान किया जाएगा.
https://काशीगढ़, दतौद और मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की घोषणा









