আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंकिता की आखिरी चैट, ‘गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं’

Published on: September 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल की अंकिता भंडारी मर्डर केस में परत-दर-परत खुलासे होते जा रहे हैं. पता चला है कि 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि वॉट्सएप चैट से हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था- मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपए के लिए खुद को बेचूंगी नहीं. 17 सितंबर को वॉट्सएप चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने एक बार उसे जबरदस्ती गले लगा लिया था. तब रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया था. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार भी अपने बयान में अंकिता पर गलत काम के लिए दबाव की बात कह चुके हैं.

https://शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने किया ऐलान

इसके साथ ही रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम कर रही अंकिता भंडारी ने आगे चैट पर लिखा- इस रिजॉर्ट में बहुत इनसिक्योर महसूस होता है. अंकित गुप्ता (रिजॉर्ट मैनेजर) मेरे पास आया और बोला कुछ बात करनी है. फिर मैं उसके साथ गई. रिसेप्शन के कॉर्नर पर ले जाकर उसने बोला कि सोमवार को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए. मैंने कहा कि मैं क्या करूं? तो बोला कि तुम तो कह रही थीं कि स्पा वगैरह करोगी. मैंने कहा कि एक्स्ट्रा सर्विस की बात हुई थी, स्पा की बात कहां से आ गई. फिर वह बोला कि गंवारों वाली हरकतें मत करो, गेस्ट देख रहे हैं. अंकित ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि तुम करो. मैं बोल रहा हूं कि अगर तुम्हारी पहचान में कोई लड़की हो तो बताना, क्योंकि गेस्ट 10 हजार रुपए दे रहा है. मैंने उसको बोला कि मैं गरीब हूं तो क्या तुम्हारे इस रिजॉर्ट के लिए 10 हजार में बिक जाऊं. मैं समझ रही हूं कि दूसरी लड़की वाला उन्होंने इसलिए बोला कि ताकि मैं 10 हजार के लालच में आकर मान जाऊं. एक्स्ट्रा सर्विस मतलब सेक्शुअल रिलेशन हैं.

https://‘डॉक्टर जी’ का गाना ‘हर जगह तू’ रिलीज, आयुष्मान-रकुल की दिखी शानदार केमिस्ट्री

अंकिता आगे लिखती है- इस आर्य (पुलकित) ने सौरभ बिष्ट को भी अपने रूम में बुलाया और मुझे मनाने के लिए करीब एक घंटे तक उसे समझाया. अब वह मुझसे ढंग से बात तक नहीं करता. यही नहीं, अंकित ने आर्य से बात करके बोला कि सर (रिजॉर्ट मालिक) को मत बताना, लेकिन मुझे पता है कि आर्य को सब पता है. इन तीनों ने जानबूझ कर बोला, ताकि मैं इनके पैसों के लिए हां बोलूं. इसके बाद दोस्त से अंकिता ने आगे बोला- अब आगे से कुछ भी बोला तो मैं यहां काम नहीं करूंगी. इतना गंदा होटल है. बता दें कि 18 सितंबर से लापता अंकिता भंडारी की शनिवार सुबह चिल्ला नहर में लाश मिल गई. रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर हत्या का आरोप है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now