नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना-रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी पहला गाना ‘हर जगह तू’ रिलीज हो गया है. इस गाने में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. साथ ही आयुष्मान अपने ही अंदाज में रकुल के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर रहे हैं. गाने को सुल्तान सुलेमानी ने कंपोज किया है, जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. फिल्म में आयुष्मान डॉ. उदय गुप्ता का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें रकुल प्रीत सिंह के कैरेक्टर डॉ. फातिमा सिद्दीकी पर क्रश है.
https://गंगा जल कलश लेकर संसदीय सचिव ने भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला
म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में उदय फातिमा को बताते हैं कि उनके इलाके में लड़के क्रिकेट खेलते हैं, जबकि लड़कियां बैडमिंटन खेलती हैं, क्योंकि कुछ चीजें लड़कों को सूट नहीं करतीं. उदय पूरे गाने में फातिमा के साथ नजर आते हैं. यह गाना राज बर्मन ने गाया है. उदय ने लड़कों के बैडमिंटन न खेलने वाले कमेंट पर फातिमा से माफी मांगी और फिर दोनों लव सॉन्ग में कुछ रोमांटिक पल साझा करते हुए नजर आए. सुमित सक्सेना, सौरभ भारत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप द्वारा लिखित यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
https://गिरदावरी कार्य प्राथमिकता से नहीं करने पर पटवारी निलंबित










