महासमुंद. भाजपा के गंगा जल को स्वीकार करते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मोदी सराकर की गलत नीतियों की वजहों से बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा नेताओं को सरसों तेल व पेट्रोल-डीजल के साथ ही सब्जियों की माला भेंट की. शनिवार को भाजपाइयों का विधायक निवास पहुंचकर गंगा जल कलश भेंट करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था. इसी तारतम्य में संसदीय सचिव अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं के सामने पहुंच गए. उन्होंने जहां गंगा जल का कलश स्वीकार किया, वहीं भाजपाइयों को सिलेंडर, सरसो तेल व पेट्रोल-डीजल भेंट करने के साथ ही सब्जियों की माला भी पहनाई. श्री चंद्राकर ने कहा कि गंगा जल का सम्मान करते हुए उन्होंने भाजपाइयों से कलश स्वीकार किया है.
https://गिरदावरी कार्य प्राथमिकता से नहीं करने पर पटवारी निलंबित
भाजपाइयों के इस तरह के प्रदर्शन को राजनीतिक बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महंगाई से लोगों को राहत दिलाने की बजाय लगातार आम जनता की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाले निर्णय लगातार ले रही है. उन्होंने भाजपा के आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक स्टंट करार दिया. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, दिलीप चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, अरूण चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, नरेंद्र दुबे, पुष्कर चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, डागा साहू, सीटू सलूजा आदि मौजूद थे.
https://जुआ-सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश







