नई दिल्ली. पांच दिन तक जिंदगी की जंग लड़ रही दुमका की अंकिता आखिरकार हार गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था. शाहरुख ने अंकिता के साथ यह खौफनाक वारदात इसलिए की थी, क्योंकि उसने फ़ोन पर उससे बात करने से इनकार कर दिया था. बुरी तरह से जली अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हादसे के ठीक बाद आरोपी शाहरुख को मृतका का बयान लेकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था पर मनचले की हरकत देख खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए.
https://हिजाब विवाद : SC ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब
दरअसल, हिरासत में लिए जाने के बाद शाहरुख मुस्कुरा रहा है और उसका मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इधर, सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई. उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी. रविवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर आई तो दुमका में तनाव की स्थिति बन गई. दुकान-बाजार बंद हो गए. गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड को घंटों जाम रखा. इस विरोध प्रदर्शन में VHP, बजरंग दल, भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. लोगों ने बाजार भी बंद कराया. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है. सोमवार सुबह भी ऐसे ही हालात रहे. आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई.
https://धर्मांतरण कराकर विवाह कराने की शिकायत, एफआईआर की मांग









