जगदलपुर. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि चित्रकोट उपचुनाव के दौरान बूथ क्रमांक 15 मटनार के पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को ईवीएम तक ले जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवा रहे हैं. इसके लिए अमित जोगी की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है. अब शिकायत के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारी को बूथ से हटा दिया है. इसके साथ ही ये भी कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं तुरंगुर पोलिंग बूथ में जनता कांग्रेस के एजेंट से पिटाई मामले में आईटीबीपी के एएसआई को हटा दिया गया है. फ़िलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 39.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है.
http://Reliance Jio ने यूजर्स को दिया झटका, बंद किए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक
संशोधित-गौर से देखिए किस तरह चित्रकोट उपचुनाव के दौरान बूथ क्रमांक 14 मारडुम के पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को EVM मशीन तक जाकर @INCChhattisgarh के पक्ष में मतदान करवा रहे हैं! पैसे और प्रशासन का खुला दुरुपयोग पर शिकायत करने के बाद भी @ECISVEEP क्यों नहीं रोक लगा पा रहा है? pic.twitter.com/gyxqWofcvo
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 21, 2019
http://राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO
मुख्यमंत्री निवास में 23 अक्टूबर को ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी 23 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.







