नई दिल्ली. रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आईयूसी (IUC) चार्ज लगाने के बाद एक बार फिर से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. आईयूसी चार्ज वाले प्लान के आने के बाद ही कंपनी ने 19 और 52 रुपए वाले रिचार्ज पैक को बंद किया है. जियो ने 10 अक्टूबर को आईयूसी के चार पैक्स भारतीय बाजार में उतारे थे. जो यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर ज्यादा कॉल करते हैं, वह इन पैक्स को रिचार्ज करा सकेंगे साथ ही उपभोक्ताओं को इन प्लान में एक्सट्रा डाटा भी मिलेगा.
http://राजकुमार और मौनी ने इस गाने पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO
बता दें कि उपभोक्ताओं को 19 रुपए वाले रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा मिलता था. इसके साथ ही 20 एसएमएस की सुविधा भी दी गई थी. वही दूसरी तरफ 52 रुपए वाले रिचार्ज पैक में उपभोक्ताओं को 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल दी जाती थी. इसके अलावा 70 एसएमएस का फायदा भी मिलता था. अब यूजर्स के लिए 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक वाले आईयूसी चार्ज पैक उपलब्ध हैं. अब Jio के यूजर्स के लिए सबसे छोटा टैरिफ 98 रुपए का होगा. सिर्फ Jio Phone रखने वालों को राहत है. उनका सबसे छोटा रीचार्ज प्लान पहले की तरह 49 रुपए का ही रहेगा.
http://15 सदस्यीय हाथियों का नया दल पहुंचा, पुराने दल ने मचाया उत्पात










