আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां काली विवाद के बीच पीएम मोदी बोले- देवी का आशीर्वाद भारत के साथ

Published on: July 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मां काली विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस मिशन की ये जागृत परंपरा है. ये रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूति की साधना से प्रकट हुई है. स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया. उन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. वो कहते थे ये संपूर्ण जगत, चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है. यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है. यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसी चेतना और शक्ति के एक पुंज को स्वामी विवेकानंद के रूप में स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने प्रदीप्त किया था.

https://क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे पीएम किसान योजना के रुपए, ऐसे करें चेक

स्वामी विवेकानंद को जो मां काली की अनुभूति हुई, उनके जो आध्यात्मिक दर्शन हुए, उसने उनके भीतर असाधारण ऊर्जा और सामर्थ्य का संचार किया. स्वामी विवेकानंद जैसा ओजस्वी व्यक्तित्व, इतना विराट चरित्र, लेकिन जगद्माता काली की स्मृति में, उनकी भक्ति में वो छोटे बच्चे की तरह विहवल हो जाते थे. भक्ति की ऐसी निश्चलता और शक्ति की साधना का ऐसा सामर्थ्य, स्वामी आत्मस्थानंद में भी दिखता था. उन्होंने कहा कि आखरी पल तक स्वामी आत्मस्थानंद का मुझ पर आशीर्वाद बना रहा और मैं ये अनुभव करता रहा कि स्वामी जी महाराज चेतन स्वरूप में आज भी हमें आशीर्वाद दे रहे हैं.

https://घर घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, हत्यारों का सुराग नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now