जशपुर. शनिवार देर रात घर घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस पहुंची. जानकारी के अनुसार जयमुंडा नवाटोली गांव निवासी संदीप पन्ना और उसकी पत्नी द्रोपदी शनिवार रात करीब 10.30 बजे खाना खा रहे थे. इसी दौरान तीन लोग उनके घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि बदमाश घर के अंदर घुस गए और देशी शराब की मांग करने लगे. संदीप ने शराब होने से मना किया तो बदमाश उसे पकड़कर घर से बाहर ले गए और माथे के ऊपर गोली मार दी.
https://निया शर्मा ने ब्लैक साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का
गोली की आवाज सुनकर द्रोपदी बाहर की ओर दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया. उसे घसीटते हुए आंगन में ले गए और कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगने से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मौके से 9 मिमी का खाली कारतूस बरामद हुआ है. अभी तक हत्यारों को लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. पुलिस का कहना है कि इलाके में नाकाबंदी की गई है. बदमाशों का पता लगाया जा रहा है. अभी वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
https://फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की जा रही ठगी, तत्काल पुलिस को करें सूचित







