नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि 24 घंटों में चक्रवाती तूफान जवाद के मजबूत होने के आसार हैं. चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो शनिवार (4 दिसंबर) तक आंध्र प्रदेश और ओड़िशा तट तक पहुंच सकती है. इसके बाद यह चक्रवाती तूफान जवाद का रूप ले लेगी. इसको लेकर समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया है.
https://23 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, इसके और बढ़ने की पूरी आशंका : WHO
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में चार दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और हावड़ा जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की आशंका चताई है. इसके अलावा गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी 3 से 6 दिसंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश के आसार बन रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूरे उत्तर-मध्य भारत में बारिश के आसार बन रहे हैं. इस वजह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भी आने वाले दिनों में बारिश होती दिख सकती है.
https://‘टिप टिप बरसा पानी’ पर आम्रपाली दुबे की दिलकश अदाएं, फैंस हुए दीवाने









