नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लेते हुए अक्षर पटेल ने आखिरकार शादी रचा ही ली. गुरुवार को उन्होंने मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए. अक्षर पटेल की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ तस्वीरों और वीडियो में अक्षर डांस करते भी दिखाई दिए हैं. मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी. मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं.
https://विवेकानंद की रणनीति काम आई, नपा उपाध्यक्ष की कुर्सी बची!
वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं. मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया. शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे. हालांकि, रवींद्र जडेजा फिट हो चुके हैं और आने वाले समय में अक्षर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा.
https://बजट फोन Infinix Note 12i भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम
https://twitter.com/Meha2026/status/1618656561630711808?s=20&t=nE67E-0SzCnX8Ka0ztnpaw











