আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

DRDO ने Akash-NG का किया सफल परीक्षण, सतह से हवा में वार करने की बढ़ी क्षमता

Published on: July 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओड़िशा के बालासोर तट से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली Akash-NG का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. डीआरडीओ ने एक बयान में कहा पिछले दो दिनों में 30 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली का यह दूसरा परीक्षण है. उड़ान परीक्षण सभी हथियार प्रणाली, जैसे- मल्टीफंक्शन रडार, कमांड, कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम के साथ भूमि-आधारित प्लेटफॉर्म से किया गया था.

http://कांग्रेस ने मनाई शहीद बाल गंगाधर और चंद्रशेखर आजाद की जयंती

मिसाइल रक्षा प्रणाली को हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उड़ान डेटा को कैप्‍चर करने के लिए एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) ने इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, रडार और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज स्टेशनों की तनौती की थी. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज और फुर्तीले हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यक उच्च गतिशीलता का प्रदर्शन किया. आकाश-एनजी हथियार प्रणाली भारतीय वायु सेना की वायु रक्षा क्षमता के लिए एक सक्षम जमीनी सपोर्ट साबित होगी. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) जैसी रक्षा उत्पादन कंपनियों ने भी परीक्षणों में भाग लिया.

http://संयुक्त संचालक और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now