আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संयुक्त संचालक और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: July 23, 2021
---Advertisement---

रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक एनके अग्रवाल को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. पदांकन परिवर्तित करने के एवज में उन्होंने रुपए की मांग की थी. लेकिन पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी, फिर पेंशनबाड़ा रायपुर में छापेमार कार्रवाई की गई. इसके अलावा बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ में लेखापाल (सहायक ग्रेड-02) रतराम बंजारे को भी एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

http://कनकी-भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था 8 क्विंटल गांजा, गिरफ्तार

लेखापाल बीईओ कार्यालय में पदस्थ है. पूर्व बीईओ पीके शर्मा के बेटे से जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेजुटी और मेडिकल क्लेम निकालने के एवज में 2 लाख 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. बेटे ने एसीबी से शिकायत की, बाद छापेमार कार्रवाई कर 15 हजार नगद रिश्वत लेते पकड़ा गया. ACB की टीम ने दोनों के खिलाफ धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

http://मां ने चलती ट्रेन से बच्चे को फेंका, पिता ने कूदकर बचाई जान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now