আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीलंका दौरे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया, जानिए किसे बनाया कप्तान

Published on: May 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम चुनी है. भारत को जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है जहां वो 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा. इस दौरे पर भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी होंगे क्योंकि सीनियर टीम के खिलाड़ी जुलाई में ही इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रहे होंगे. ऐसे में आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम चुनी जिसमें कुल 17 खिलाड़ी शामिल हैं. चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे के लिए दीपक हु्ड्डा पर दांव खेला है. आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया है. चोपड़ा के मुताबिक एक तो धवन सीनियर हैं और साथ ही पिछले दो सालों में उन्होंने अपने खेल में काफी ज्यादा सुधार किया है. वहीं आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है.

http://PM Kisan : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

आकाश चोपड़ा की टीम- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, टी नटराजन, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा और प्रसिद्ध कृष्णा.

http://नक्सलियों ने की सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now