सुकमा. नक्सलियों ने मंगलवार देर रात एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जवान की पत्नी ने पुलिस को सूचना भी दी. इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, नक्सली उसे मारकर भाग चुके थे. जानकारी के मुताबिक, पेंटा गांव के पुजारीपारा निवासी सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा SIB (स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच) में पदस्थ था और उसकी ड्यूटी दोरनापाल थाने में थी. वह रात करीब 9 बजे घर में ही सो रहा था. इसी दौरान 5-6 नक्सली दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और उसे जगाने लगे.
http://करीना के गाने पर ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी ने किया शानदार डांस, वीडियो वायरल
इसी बीच वेट्टी भीमा खिड़की से कूदकर भागने लगा, लेकिन बाहर पहले से मौजूद नक्सलियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. बाद जवान को नक्सली घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे लेकर पहुंचे. वहां डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान वेट्टी भीमा की पत्नी वेट्टी सेंगा ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ CRPF 150वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही नक्सली उसे मारकर भाग चुके थे.
http://तेज आंधी में लाइट गई तो चाय में गिरी छिपकली, पीने से 4 गंभीर







