नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने 2020 के अंत के साथ ही दशक की टेस्ट इलेवन चुनी है. चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में 2011 से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार किया और केवल दो भारतीयों को इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिया है. अपने चुनाव के बारे में बताते हुए आकाश चोपड़ा ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैंने एलिएस्टर कुक को बतौर ओपनर चुना है. उन्होंने इस दशक में 18 शतकों के साथ और 44.8 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 7531 रन बनाए हैं. यह एक विशाल टेस्ट करियर है और उसका नाम सुनहरे अक्षरों में तब लिखा जाएगा, जब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास लिखे जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि दूसरा खिलाड़ी मैंने हाशिम अमला को चुना है.
http://किसानों की शिकायत पर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त
यहां डेविड वॉर्नर का नाम भी था, लेकिन कुछ बातें उनके खिलाफ रहीं. जैसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में उनके नंबर पर कुछ अच्छे नहीं हैं. सबसे मुश्किल नंबर तीन के लिए चोपड़ा जो रूट की बजाय स्टीव स्मिथ के साथ गए हैं, जो इस दशक में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विराट कोहली ने आकाश चोपड़ा की दशक की प्लेइंग इलेवन की नंबर 4 स्थिति पर जगह बनाई. उनकी इस दशक की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में श्रीलंका के कुमार संगकारा को जोड़ा गया है, जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सातवें स्थान पर हैं. रविचंद्रन अश्विन और रंगना हेराथ इस प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर हैं. आकाश चोपड़ा की टेस्ट इलेवन के तेज आक्रमण में दक्षिण अफ्रीका के महान डेल स्टेन और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन शामिल हैं.
आकाश चोपड़ा की दशक की टेस्ट XI : एलिएस्टर कुक, हाशिम अमला, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन, रंगना हेराथ, डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन.
http://सारा का नो-मेकअप लुक देख फैंस बोले- इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी











