रायपुर. दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान खरीदी केन्द्र में किसानों की शिकायत पर धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई है. गीदम धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी विजेन्द्र ठाकुर को अपने पदीय कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सहकारी समिति सेवा नियम के उल्लंघन के कारण उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. इस आशय का आदेश आदिम जाति कृषक सेवा सहकारी समिति गीदम के प्राधिकृत अधिकारी ने जारी कर दिया है. जांच दल द्वारा धान खरीदी केन्द्र में कृषि उपज के मालिक शुभम राय का 6.31 क्विंटल 12 बोरा धान को जब्त किया गया. किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दंतेवाड़ा के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्र का खाद्य निरीक्षक गीदम, मंडी उप निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक द्वारा लैम्पस प्रबंधक, ऑपरेटर और किसानों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया.
http://सारा का नो-मेकअप लुक देख फैंस बोले- इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धान विक्रय के लिए कुल 14 किसानों से 564.80 क्विंटल अनुमानित धान के लिए टोकन जारी किया गया था. टोकन क्रमांक 61001401202100117 किसान कोड एफसी 610140180593 किसान लालजी द्वारा टोकन में अनुमानित धान 77.60 क्विंटल धान विक्रय के लिए खरीदी केन्द्र लाया गया. खरीदी केन्द्र प्रभारी की अनुपस्थिति में किसान लालजी के सुपुत्र दशरथ साहू द्वारा ढेरी लगाकर हमालों की उपस्थिति में धान का कांटा कराया गया. तौल करने के दौरान हमालों द्वारा प्रति बोरा 41-42 किलो धान की भर्ती की जा रही थी, जो कि शासन द्वारा निर्धारित 40.700 किलोग्राम (बोरा सहित) से अधिक है.
http://केजरीवाल का ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
किसान लालजी द्वारा तौल कराए गए 90 धान की बोरियों में निर्धारित मानक 40.700 किलोग्राम से अधिक भरकर तौल किया गया. इस संबंध में जांच दल द्वारा लैम्पस प्रबंधक आलोक ठाकुर की भूमिका के बारे में उपस्थित किसानों से पूछताछ कर जानकारी ली गई. किसान दशरथ साहू और हेमंत साहू ने बताया कि लैम्पस प्रबंधक को इस त्रुटि के बारे में अवगत कराया, जिसे प्रबंधक आलोक ठाकुर द्वारा सुधार करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार भरकर तौलकर धान विक्रय किया गया. धान खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के दौरान 63 किसानों से 1339 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है. किसान लालजी एवं पूर्व में क्रय किए गए किसानों के धान को रैण्डमली तौला गया.
कुली नंबर 1 का नया गाना ‘मम्मी कसम’ रिलीज, दिखी वरुण-सारा की जबरदस्त केमिस्ट्री https://t.co/xb3pGrEvfv
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 15, 2020







