नई दिल्ली. अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की है. फिल्म के जरिए अजय देवगन यह साबित करने में कामयाब रहे हैं कि भले ही विजय सलगांवकर ने 7 साल बाद वापसी की है, लेकिन दर्शक उन्हें भूले नहीं हैं. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित सस्पेंस-क्राइम दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब साबित हो रही है और ये साबित करते हैं फिल्म की पहली दिन की कमाई के आंकड़े. दृश्यम 2 ने पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ की कमाई की है.
https://7 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली, डीएम अवस्थी बने ACB-EOW के महानिदेशक
ब्रह्मास्त्र के बाद यह साल की दूसरी बड़ी ओपनर बन गई है. फिल्म को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं. सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या इस हद तक बढ़ गई है कि दृश्यम 2 के लिए मल्टीप्लेक्स चेन ने मिडनाइट शो भी जोड़े हैं. ऐसे में फिल्म के वीकेंड पर और भी शानदार कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. दृश्यम 2 की शानदार ओपनिंग के चलते अब हर किसी की नजर इस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन लीड रोल में हैं. अजय के अलावा फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, तबू, रजत कपूर, कमलेश सावंत जैसे सितारे भी हैं.










