रायपुर. राज्य सरकार ने प्रदेश पुलिस के 7 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली है. गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात यह आदेश जारी किया है. सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएम अवस्थी को एंटी करप्शन ब्यूरो-ACB और आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो-EOW का महानिदेशक बनाया गया है. वहीं सरगुजा रेंज के आईजी रहे अजय यादव को रायपुर लाकर पुलिस गुप्तवार्ता-इंटेलिजेंस का महानिरीक्षक बनाया गया है.
https://एनीकट संचालन में लापरवाही, जल संसाधन विभाग की उप अभियंता निलंबित
इसके अलावा रायपुर पुलिस महानिरिक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इंटेलीजेंस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद छाबड़ा को दुर्ग आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईजी रतन लाल डांगी को संचालक पुलिस अकादमी चंदखुरी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बीएन मीणा को बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी दी गई है.EOW की कमान संभाल रहे आरिफ शेख को रायपुर को छोड़कर रेंज के बाकी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बतौर आईजी वे इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. राजनांदगांव रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक की भूमिका निभा रहे रामगोपाल गर्ग को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा बनाया गया है.
https://पति की प्रेमिका की हत्या कर महिला ने थाने में किया सरेंडर









