नई दिल्ली. नेपाल में लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. इस विमान हादसे में एयर होस्टेस ओसिन अली की भी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद टिकटॉक पर बनाया गया उनका एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने यह वीडियो प्लेन के अंदर बनाया था. प्लेन के अंदर मुस्कुराते हुए वीडियो बनाते हुए ओसिन अली ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब उन्हें प्लेन क्रैश में इस दुनिया को अलविदा कहना होगा. इस वीडियो में वह प्लेन में अकेली नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि येती एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.
https://‘RRR’ ने फिर रचा इतिहास, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर लैंड करने से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसा पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुआ. इस हादसे में नेपाल की मशहूर लोकगायिका नीरा छांट्याल की भी मौत हो गई. नीरा पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. नीरा ने एक महीने पहले यूट्यूब पर अपना नया वीडियो अपलोड किया था. लोगों को नीरा के गाने खूब पसंद हैं.विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसके बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई. इसके साथ ही सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है.
https://अनोखी शादी : टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, लिए सात फेरे









