আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स निदेशक बोले- साइड इफेक्ट्स दिखे तो मिलेगा मुआवजा

Published on: January 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी दे दी है. कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होने कहा कि कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन के इस्तेमाल के बाद कोई भी साइड इफेक्ट दिखाई देने पर उसका मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के दौरान भी ऐसा ही किया गया था. बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कोरोना वैक्सीन की आपात मंजूरी पर सवाल उठाया है.

http://श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 10 घायल



उनका कहना है कि भारत बायोटेक द्वारा तैयार कोवैक्सीन का अभी तक तीसरा ट्रायल पूरा नहीं हुआ है, बावजूद इसके इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे गई है. ऐसे में कोवैक्सीन का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होने कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन का तीसरा परीक्षण पूरा होने तक इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए. थरूर ने कहा कि भारत को इस दौरान एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल करना चाहिए. एम्स निदेशक ने कहा कि अगर ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के गंभीर परिणाम होते हैं तो कोवैक्सीन को सिर्फ बैकअप की तरह इस्तेमाल किया जाएगा और अगर इसके कोई साइड इफेक्ट्स दिखते हैं तो उसके लिए मुआवजा देने का प्रावधान है.

http://अक्षय कुमार ने शेयर किया FAUG का एंथम, इस दिन होगा लॉन्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now