नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ‘उन्नाव कांड’ जैसा मामला सामने आया है. यहां फतेहपुर में दरिंदगी की शिकार एक लड़की पर आरोपी ने कथित रूप से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है. पीड़िता के पिता ने बताया, ‘मेरी 18 वर्ष की बेटी घर में अकेली थी. रिश्ते में 22 वर्षीय चाचा उस पर गंदी नीयत रखता था. शनिवार दोपहर घर में अकेला देखकर वह घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया. बेटी ने परिवार में शिकायत करने की बात कही तो उसने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और फिर वहां से भाग गया.
http://भारत बचाओ रैली नहीं, राहुल बचाओ-कांग्रेस बचाओ रैली है : डॉ. रमन
आग की लपटों में घिरी लड़की को देखकर पीड़िता की मां और पड़ोसी दौड़े, उसकी आग बुझाई. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है. आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है. फतेहपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. नरेश विशाल ने बताया, ‘पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है. पैर के निचले हिस्से ही शेष बचे हैं. बाकी शरीर बुरी तरह झुलस गया है. पीड़िता को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’
http://जीवनरक्षक दवाइयां होंगी महंगी, सरकार ने दी 50 फीसदी कीमत बढ़ाने की मंजूरी









