আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपियों ने की पीड़िता की मां की हत्या

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों ने पीड़िता की मां पर हमला कर दिया. जिसके कारण पीड़िता की मां की मौत हो गई. मामला 9 जनवरी का है. जब आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया. घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. रूबी को जहां हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं जरीना को रामादेवी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान 17 जनवरी को पीड़िता की मां रूबी ने दम तोड़ दिया.

http://औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी, थाना प्रभारी को किया पुरस्कृत

दरअसल, कानपुर के चकेरी में रहने वाली नाबालिग का साल 2018 में मोहल्ले के रहने वाले महफूज और बाबू अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था. उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जिसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई थी. केस में लड़की की मां और उसकी बहन गवाह थी. पीड़िता लड़की के पिता ने भी आरोप लगाया है कि आरोपी गवाही नहीं देने की धमकी दे रहे थे. नौ जनवरी को जब पत्नी और बहन घर में अकेले थी, ये लोग घर में घुस गए. दोनों महिलाओं को घसीटते हुए बाहर लाए और बुरी तरह से मारपीट की. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

http://इंदिरा जयसिंह की सलाह पर भड़कीं निर्भया की मां- ऐसे ही लोगों की वजह से बच जाते हैं बलात्कारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now