আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी, थाना प्रभारी को किया पुरस्कृत

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने स्थानीय पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में अवस्थी ने थाना में अभिलेख रोजनामचा और कार्रवाई आदि का निरीक्षण कर पिथौरा पुलिस की तारीफ करते हुए थाना प्रभारी को 2 हजार रुपए का पुरुष्कार देकर सम्मानित किया. शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अचानक पिथौरा थाना पहुंचे. उन्हें देखकर समस्त पुलिस अमल अलर्ट हो गया था. इसके बाद थाना में प्रार्थियों के बैठने की व्यवस्था सहित कार्रवाई और आवेदन अभिलेखों का भी उन्होने निरीक्षण किया. थाने की गतिविधियों के व्यवस्थित होने से श्री अवस्थी संतुष्ट हुए और उन्होंने थाना प्रभारी कमला पुसाम एवं एसडीओपी पुप्लेस कुमार की जमकर तारीफ की. स्थानीय पुलिस के जवान उस समय गदगद हो गए जब अवस्थी ने उनसे हाथ मिला कर तस्वीर भी ली.

http://इंदिरा जयसिंह की सलाह पर भड़कीं निर्भया की मां- ऐसे ही लोगों की वजह से बच जाते हैं बलात्कारी

420 की जानकारी ली

पिथौरा थाना निरीक्षण के दौरान श्री अवस्थी में फर्जीवाड़ा मामलों में की जा रही कार्रवाईयों की जानकारी ली. इन मामलों में ठोस कार्रवाई के कारण थाना प्रभारी कमला पुसाम की तारीफ करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया.

योगेश से मिलने उनके घर गए

जिले से यूपीएससी में चयनित योगेश पटेल के अपने गृह ग्राम राजा सवैया में होने की जानकारी मिलने पर श्री अवस्थी स्वयं उनसे मिलने उनके ग्राम पहुंचे.

http://हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ‘सावधान इंडिया’ की एक्ट्रेस को बचाया गया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now