कसडोल. विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता, कलार समाज के पूर्व अध्यक्ष चुन्नीलाल जायसवाल का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ जिस पर तत्काल छरछेद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक के अन्यत्र ले जाने के परामर्श पर बलौदाबाजार के एक निजी अस्पताल में उन्हे भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शाम करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गृहग्राम सेल सहित अंचल में शोक लहर दौड़ गई. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पं. गोरलाल तिवारी ने कहा कि स्व. जायसवाल से विगत 5 दशक से आत्मीय संबंध रहा. उनके निधन से ग्राम सेल ने एक सफल नेतृत्व तथा कलार समाज ने सामाजिक नेतृत्वकर्ता खो दिया है जिसकी पूर्ति असंभव है.
http://रेडी-टू-ईट में अनियमितता पाए जाने पर दो स्व-सहायता समूह बर्खास्त, दो पर्यवेक्षक निलंबित
शिक्षक संघ ने प्रदाय किया 5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर
कसडोल. कसडोल विकासखंड के शिक्षक कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने सामने आकर मदद के लिए हाथ बटा रहे हैं. शिक्षकों ने जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अस्पताल को बीएमओ डॉ सीएस पैकरा की मौजूदगी में 5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदाय किए. शिक्षकों के सार्थक पहल पर श्री पैकरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार जताया. उन्होने कहा कि यदि समाज का हर वर्ग सामने आकर सार्थक पहल पर योगदान देते रहे तो निश्चित ही बलौदाबाजार जिला एवं प्रदेश बहुत जल्द कोरोनामुक्त होगा. इस दौरान शिक्षकों में चितेश्वर प्रसाद वर्मा, योगेंद्र श्रीवास, मुरीत राम श्रीवास, दीनू धृतलहरे, रामजी रजक, श्रीमती किरण देवी सहित स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तिरीथ पैकरा उपस्थित थे.
http://भोजन की तलाश में शहर पहुंचा भालू, एक को किया घायल







