আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेडी-टू-ईट में अनियमितता पाए जाने पर दो स्व-सहायता समूह बर्खास्त, दो पर्यवेक्षक निलंबित

Published on: May 17, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का अनशन समाप्त हो गया है. श्री बोदले ने संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती दिव्या मिश्रा और कलेक्टर डोमन सिंह के समक्ष अनशन समाप्त किया. श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टर के कक्ष में उन्हें लस्सी पिलाई. इसी के साथ श्री बोदले का अनशन समाप्त हो गया. महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बोदले बीते रविवार को अपने निवास पर रेडी-टू-ईट वितरण योजना में अनियमितता एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 टेण्डर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर अनशन पर बैठे थे. संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती दिव्या मिश्रा ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिकायत बिन्दुओं की गठित जांच दल द्वारा आज सोमवार को महासमुंद परियोजना ग्रामीण की जांच की गई.

http://भोजन की तलाश में शहर पहुंचा भालू, एक को किया घायल

प्रथम दृष्टया के रेडी-टू-ईट गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर प्रगति महिला स्व-सहायता समूह बरोण्डाबाजार एवं एकता महिला स्व-सहायता समूह लभराखुर्द को बर्खास्त किया गया तथा संबंधित सेक्टर के दो पर्यवेक्षक श्रीमती शशि जायसवाल बरोण्डाबाजार एवं श्रीमती दीपमाला तारक लभराखुर्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के क्रय में प्रथम दृष्टया में अनियमितता परिलक्षित हो रही है. फलस्वरूप वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का संबंधित भुगतान पर रोक लगा दी गई है. प्रकरण की जांच पूर्ण होने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

http://धोनी ने की जडेजा के तलवारबाजी जश्न की नकल, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now