महासमुंद. भोजन की तलाश में यहां शहर पहुंचे भालू ने वन विभाग के साथ शहरवासियों को परेशानी बढ़ा दी. भालू ने वन विभाग को ना सिर्फ परेशान किया बल्कि एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया. जबकि दो लोगों ने भागकर जान बचाई. भालू को जंगल की ओर खदेड़ने रविवार रात से लगा वन अमला को दोपहर तक सफलता नहीं मिली. डीएफओ पंकज राजपूत स्थल का जायजा लेकर भालू को सुरक्षित बाहर निकालने बेरिकेटिंग करने निर्देशित किया. विभागीय अमला तैयारी में लगा हुआ है. बता दें कि भालू शहर के वार्ड 16 स्थित पंचू पटेल की बाड़ी में छिपा हुआ है. वन विभाग ने बताया कि भालू रविवार शाम मुड़मार के जंगल से शहर के सुभाषनगर पहुंचा.
http://धोनी ने की जडेजा के तलवारबाजी जश्न की नकल, वीडियो वायरल
सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शंकराचार्य भवन के पास देखा. सुबह भागते हुए बीटीआई रोड पहुंचा और सूखे कुंए में गिर गया जिसे वन अमले ने सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला जो भागकर मौहारीभाठा होते हुए कुर्मी पारा पहुंचा और भालू को देखने निकले व्यक्ति को दौड़ाकर घायल कर बस्ती के पीछे खेत की ओर से पुराना रावणभाठा पहुंचा और मोतीलाल चंद्राकर की बाड़ी में घंटों छिपकर बैठा रहा. सुरक्षा के लिए विभाग और पुलिस टीम मौके पर तैनात है. पंचू पटेल की बाड़ी में महेश चंद्राकर और पंचू को देखने के बाद भालू ने दौड़ाया. जान बचाने वे बाड़ी में बने टैंक में कूद गए और भालू बाड़ी के अंदर घुस गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय रहते दोनों व्यक्ति अगर टंकी में नहीं कूदते तो दोनों व्यक्तियों को भालू बुरी तरह से घायल कर सकते थे.
http://सीएम भूपेश की अपील- लॉकडाउन में मिली छूट में बरते सावधानी, थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी







