नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिन्दर गोयल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराईं. विधायक ने पूरा मामले बताते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकला है. इसमें बड़े स्तर पर पैसों की उगाही होती है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इसमें बड़े स्तर पर उगाही होती है. नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को पूरे पैसे नहीं मिलते. ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं. कर्मचारी इस मामले को लेकर अस्पताल में स्ट्राइक पर बैठे, वहां उनके साथ मारपीट हुई.
https://किली पॉल ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर बनाया वीडियो, हुआ वायरल
मोहिंदर गोयल के मुताबिक, उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी, मुख्य सचिव और उपराज्यपाल तक से की थी. उन्होंने मुझसे सेटिंग की कोशिश की कि विधायक को भी मिला लें. खुलासे के लिए मैंने उनसे सेटिंग की और डीसीपी को जानकारी दी कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे हैं और मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं वे इतने दबंग लोग हैं कि मेरी जान ले सकते हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि ये जो नोट हैं, उन्हें रिश्वत के रूप में दिए गए हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो जान को जोखिम में डालकर ये कर रहे हैं. हालांकि, इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
https://Mahindra XUV400 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 456km तक की रेंज










