नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुल 3 वेरिएंट में इंडियन मार्केट में पेश किया गया है, जिनमें XUV400 EC (3.3kW) वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपए, XUV400 EC (7.2kW) वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपए और XUV400 EL (7.2kW) वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपए है. ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं. महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,200mm, चौड़ाई 1821mm और ऊंचाई 2600mm है. महिंद्रा एक्सयूवी 400 का व्हीलबेस 2600mm है और इसका बूट स्पेस 378 लीटर का है, जिसे बढ़ाकर 418 लीटर का है. महिंद्रा एक्सयूवी400 में a 34.5kWh और 39.4kWh जैसे दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं.
https://गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर, गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण
वहीं, इसका इलेक्ट्रिक मोटर 150bhp की पावर और 310Nm पिक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि महज 8.3 सेकेंड्स में इसे 0-100 kmph की रफ्तार से चला सकते हैं और इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है. महिंद्रा एक्सयूवी400 में Fun, Fast और Fearless जैसे 3 ड्राइविंग मोड्स दिए हैं, जो कि स्टीयरिंग और थ्रोटल को अडजस्ट करते हैं. बैटरी रेंज की बात करें तो इसका 34.5kWh बैटरी पैक फुल चार्ज में 375km की रेंज देने में सक्षम है, वहीं 39.4kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 456km तक की रेंज देने में सक्षम है. महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल एलईडी लाइट सेटअप, बेहतरीन लुक और डिजाइन के साथ ही शानदार इंटीरियर, 7 इंच की स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स समेत ढेरो स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं.
https://Royal Enfield ने लॉन्च की Super Meteor 650, जानिए कीमत











