আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Royal Enfield ने लॉन्च की Super Meteor 650, जानिए कीमत

Published on: January 17, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार के लिए सुपर मीटियोर 650 के दो वैरिएंट्स को लॉन्च किया है. इनमें सुपर मीटियोर 650 और मीटियोर 650 टूअर बाइक शामिल हैं. रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 को एस्ट्रल कलर स्कीम के साथ 3.49 लाख रुपए की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं इसके इंटरस्टैलर पेंट स्कीम की एक्स शोरुम कीमत 3.64 लाख रुपए रखी गई है. इस बाइक के टूअर वैरिएंट के सेलेस्टल पेंट स्कीम वाले मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 3.79 लाख रुपए तय की गई है. बाइक में 648 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है.

https://न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर बाहर, इस खिलाड़ी को मौका

इस इंजन से बाइक को 47 बीएचपी और 52.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. बाइक को छह गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में आगे की ओर यूएसडी फॉर्क्स और पीछे की ओर पांच स्टेप वाले प्रीलोडेबल ड्यूल शॉक्स अर्ब्जाबर दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक में लो स्लंग सीट्स, 15.7 लीटर का फ्यूल टैंक, एलईडी हैडलैंप, एबीएस, डिस्क ब्रेक्स, डिजी एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील्स, ट्रिपन नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बाइक को सात रंगों में उपलब्ध करवाया गया है. इनमें सेलेस्टियल रेड, सेलेस्टियल ब्लू, इंटरस्टैलर ग्रीन, इंटरस्टैलर ग्रे, एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू और एस्ट्रल ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं.

https://भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़ गले लग गया शख्स

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now