पिथौरा. नगर के अंजली विद्यालय के पीछे एक ठगी की घटना में एक किशोर से उसकी 6 ग्राम की अंगूठी अज्ञात आरोपी ले भागा. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है. बहरहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6.15 बजे अपने दोस्तों के साथ घूमने के बाद अंजली विद्यालय के पीछे निवास करने वाला किशोर अशुलोश डड़सेना पिता स्व ओमप्रकाश डड़सेना अपने घर वापस जा रहा था तभी एक दुपहिया सवार काले कपड़े पहने मुंह मफलर से ढंके युवक ने आशुतोष को अंजली विद्यालय के पीछे रोका और बातों में उलझाकर उन्हे अपनी जेब से उर्दू में कुछ लिखा एक सिक्का दिया और उनकी हथेलियों के बीच रखकर पूछा- सिक्का गरम हो रहा है क्या?
http://24 घंटे बीता, लापता तीन वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग
आशुतोष के नहीं कहने पर अज्ञात ने उससे पहनी हुई सोने की अंगूठी उतारकर देखने कहा. स्वभाव से अत्यंत सरल आशुतोष ने अपनी 6 ग्राम सोने की अंगूठी उतार कर आरोपी को दे दी. अंगूठी हाथ में आते ही उसने आशुतोष को सिक्का हथेली में दबाने के काम में लगाकर खुद अपनी दुपहिया से बया मार्ग की ओर भाग निकला. आशुतोष ने उनका असफल पीछा भी किया जिससे आसपास के लोग भी अपने घरों से निकल कर ये माजरा देखते रहे पर कोई भी आरोपी की दुपहिया का नंबर और आरोपी का चेहरा नहीं देख पाए. बहरहाल, करीब 25 हजार से अधिक की ठगी के इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.
http://छात्रावास के चपरासी ने नस काटकर की खुदकुशी, मिला सुसाईड नोट







