रायगढ़. कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के नंदेली बालक छात्रावास में शनिवार की रात चपरासी ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, तो अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि तरकेला निवासी दिनेश सिदार (30) बालक छात्रावास नंदेली में चपरासी के रूप में कार्यरत था और छात्रावास परिसर में ही रहता था. शनिवार देर रात उसने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में हाथ का नस काट खुदकुशी कर ली.
http://लोकगीत गाकर मां ने संगीतकार बेटे को दी अंतिम विदाई
रविवार सुबह वह जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो आशंका होने पर छात्रों ने उसके कमरे में देखा कि दिनेश सिदार का शव रूम के अन्दर बेड पर खून से लथ-पथ पड़ा हुआ था. वहीं मृत्यु के पूर्व लिखा सुसाईड नोट भी दिखाई पड़ा. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि अब तक यह ज्ञात नहीं हो पाया कि दिनेश सिदार ने किस वजह से आत्महत्या की है.
http://भारत सरकार ने जारी किया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नया मानचित्र







