আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत सरकार ने जारी किया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नया मानचित्र

Published on: November 2, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन बाद बीते 31 अक्टूबर को विधिवत भारत के दो नए राज्य अस्तित्व में आ गए. जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भारत सरकार ने शनिवार को देश का नया मानचित्र जारी किया. महत्वपूर्ण यह कि इन नए नक्शों में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मुजफ्फराबाद को भी शामिल दिखाया गया है. साथ ही लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में अक्साई चीन को शामिल दिखाया गया है. सरकार का मानना है कि इन नक्शों में वास्तविक स्थिति को दर्शाया गया है. नए लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र में कारगिल और लेह दो जिले हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर में 28 जिले हैं. देश को स्वतंत्रता मिलने व जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय होने के दौरान जम्मू-कश्मीर में 14 जिले अस्तित्व में थे.

http://प्रेमिका के चक्कर में कलेक्टर बंगले से चोरी, कोलकाता एयरपोर्ट से दो गिरफ्तार

जिनमें कठुआ, जम्मू, ऊधमपुर, रियासी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, मीरपुर, मुजफ्फराबाद, लेह-लद्दाख, गिलगित, गिलगित वजारत, चिल्हास और ट्राइबल टेरिटॉरी थे. 2019 तक आते-आते जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकार ने इन 14 जिलों के क्षेत्रों को पुनर्गठित करके 28 जिले बना दिए थे. नए जिलों में कुपवाड़ा, बांदीपुरा, गंडेरबल, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, राजौरी, रामबन, डोडा, किश्तवार, सांबा और कारगिल आदि शामिल हैं. इनमे से कारगिल जिले को लेह और लद्दाख जिले के क्षेत्र में से अलग करके बनाया गया था. वहीं 31 अक्तूबर 2019 को नए राज्य गठन के साथ ही सर्वेअर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा तैयार मानचित्र तैयार किया गया है.

http://VIDEO : हनी सिंह का नया गाना ‘ठुमका’ रिलीज, बार-बार सुनने का करेगा मन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now