আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रक से जा रहा था 52 मजदूरों का दल, बागबाहरा में प्रशासन ने कराया स्वास्थ्य जांच

Published on: March 29, 2020
---Advertisement---
पारस सांखला

बागबाहरा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है. बाहर गए लोग सैकड़ों किमी पैदल चलकर घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्हे रास्तों में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह का मामला यहां भी रविवार को सामने आया है. राजस्थान के 52 मजदूरों का जत्था ओड़िशा से अपने गृह प्रदेश राजस्थान ट्रक क्रमांक RJ 42GA 0739 में सवार होकर जा रहा था. सूचना पर बागबाहरा प्रशासन ने खोपली पड़ाव के समीप उक्त ट्रक को रोका. पश्चात इन मजदूरों को 15 किमी दूर ग्राम गांजर के अनुसूचित जनजाति प्री मैट्रिक छात्रावास ले जाया गया. जहां सभी को भोजन कराया गया तथा डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया.

http://तीन अलग-अलग स्थानों से 34 पौव्वा शराब बरामद, 4 गिरफ्तार

यहां पुलिस के दो जवानों को तैनात किया गया है. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के दर्जन भर मजदूर विशाखापटनम से ओड़िशा खरियारोड के रास्ते छत्तीसगढ़ सीमा पहुंच गए. मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था ओड़िशा में युवाओं द्वारा की जा रही है. ये सभी मजदूर दुर्ग, रायपुर व आस-पास के गांवों के हैं. लोगों का कहना है कि अचानक लॉकडाउन करने के कारण मजदूरों को घर जाने का समय नहीं मिल पाया इसलिए देश भर के कोने-कोने में मजदूरों को जूझना पड़ रहा है. बागबाहरा थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य जांच कराया गया है. सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

http://लॉकडाउन में ड्यूटी निभा रहे जोगिंदर को ICC ने किया सलाम, बताया असली हीरो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now