আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन अलग-अलग स्थानों से 34 पौव्वा शराब बरामद, 4 गिरफ्तार

Published on: March 29, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करने के साथ अवैध शराब बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से अंग्रेजी, देशी एवं महुआ शराब जब्त कर 4 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. ज्ञात हो कि पूरा नगर सुनसान है बावजूद अवैध शराब विक्रेता जुटे ही हैं. देश भर में कोरोना संकट के कारण लॉक डाउन है पर अवैध कार्य करने वाले इस जानलेवा बीमारी की भी परवाह ना करते हुए शराब जैसे नशीले पदार्थ का व्यवसाय छोड़ नहीं पा रहे हैं.

http://लॉकडाउन में ड्यूटी निभा रहे जोगिंदर को ICC ने किया सलाम, बताया असली हीरो

प्रदेश में शराब दुकान बंद होने के बावजूद नगर के रानीसागर पारा में अवैध शराब विक्रय की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम दल-बल के साथ आरोपियों के घर बाड़ी में छापा मारकर कुल 34 पौव्वा शराब जिसमें 25 गोवा, 9 मसाला देशी बरामद की है. इस मामले में रानीसागर पारा पिथौरा के गीतेश कुशवाहा एवं कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा किशनपुर के समारू बरिहा से 10 लीटर महुआ शराब से भरी जरकिन जब्त की गई. ग्राम किशनपुर के ही सुन्दरमणी बरिहा से 10 पाउच महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की गई. कार्रवाई में टीआई कमला पुसाम, उनि अनिल पालेश्वर, सौरभ बांसवार सहित पुलिस स्टाफ का योगदान रहा.

http://मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगी माफी, कहा- कोरोना से लड़ने जरूरी थे कड़े फैसले

http://कोरोना वायरस से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now