नई दिल्ली. भारतीय टीम को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा अब लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए सड़क पर उतर आए है. जोगिन्दर शर्मा इन दिनों कोरोना वायरस खतरे के बीच लॉकडाउन में ड्यूटी निभा रहे हैं. जोगिन्दर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद हैं. मुश्किल हालात में जोगिन्दर का ऐसा जज्बा देखकर आईसीसी ने उन्हें सलाम किया है. आईसीसी ने जोगिन्दर शर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप हीरो और 2020 में दुनिया के रियल हीरो. क्रिकेट करियर के बाद एक पुलिसकर्मी के रूप में भारत के जोगिंदर शर्मा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच अपना काम कर रहे हैं.
http://मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से मांगी माफी, कहा- कोरोना से लड़ने जरूरी थे कड़े फैसले
इससे पहले जोगिंदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे लोगों से घर में ही रहने का आग्रह कर रहे हैं. तेज गेंदबाज जोगिंदर ने देश के लिए 4 वनडे और इतने ही टी-20 खेले हैं. बता दें कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर जोगिंदर ने ही डाला था. इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे और उसके 9 खिलाड़ी आउट हो चुके थे. जोगिंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर आखिरी विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी.
http://कोरोना वायरस से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत
2007: #T20WorldCup hero 🏆
2020: Real world hero 💪In his post-cricket career as a policeman, India's Joginder Sharma is among those doing their bit amid a global health crisis.
[📷 Joginder Sharma] pic.twitter.com/2IAAyjX3Se
— ICC (@ICC) March 28, 2020











