नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रहा चक्रवात अम्फान पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अम्फान सोमवार शाम तक विकारल रूप ले सकता है और बुधवार को 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ यह पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के तट से टकरा सकता है. च्रकवात के असर से ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका है. इधर, तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बैठक बुलाई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
http://एरिका फर्नांडिस ने किया गजब का बेली डांस, आपने देखा?
अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- देश के कई हिस्सों में चक्रवात की बढ़ती चिंता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे गृह मंत्रालय और एनडीएमए के साथ बड़ी बैठक करेंगे. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक, 12 घंटे में यह पूरी तरह से तेज तूफान में बदल जाएगा. अभी तेज़ हवा की रफ्तार 160 किमी. प्रति घंटा के करीब है, लेकिन इसके और भी तेज़ होने की संभावना है. इसी को देखते हुए ओड़िशा में तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है, बंगाल में भी अलर्ट जारी किया गया है. तूफान को देखते हुए एनडीआरएफ की 10 टीमें पश्चिम बंगाल में और 7 टीमें ओड़िशा में तैनात की गई हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 और नए मरीज मिले, अब 33 एक्टिव केस
To review the arising cyclone situation in various parts of the country, PM @narendramodi ji will chair a high level meeting with MHA & NDMA, today at 4pm.
— Amit Shah (@AmitShah) May 18, 2020









