আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान, बोले- नए रूप, नए नियम वाला होगा लॉकडाउन 4

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन 4 का संकेत दिए. पीएम मोदी ने बताया कि 18 मई से पहले लॉकडाउन के चौथे चरण की जानकारी साझा की जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन नए रंग-रूप-नियम वाला होगा. उन्होने कहा कि वैज्ञानिक बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारी जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा लेकिन हम अपनी जिंदगी को इस तक ही नहीं सिमटने देंगे हम मास्क पहनेंगे और दो गज दूरी का पालन करेंगे लेकिन लक्ष्यों को प्रभावित नहीं होने देंगे. इस दौरान उन्होने 20 लाख करोड़ रुपए के बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज नाम दिया है. पीएम मोदी ने बताया कि इस पैकेज में वित्त मंत्री और आरबीआई के द्वारा पहले किए गए राहत के ऐलान भी जुड़े हैं.

http://नमक की कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई : भूपेश

उन्होने कहा कि इस 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी हिस्सा है, इन सबके के जरिए देश के विभिन्न वर्गों और आर्थिक कड़ियों को जोड़ने में बल मिलेगा. ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा. इससे पहले उन्होने कहा कि थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है. सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है. इस दौरान पीएम ने भारत के 5 पिलर्स का जिक्र किया. पहला इकोनॉमी जो क्वांटम जंप लाए, दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर जो आधुनिक भारत की पहचान है, तीसरा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपने को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित हो, चौथा डेमोग्राफी जो हमारी ताकत है, ऊर्जा का स्त्रोत है, पांचवां डिमांड और सप्लाई का जो चक्र है वो हमारी ताकत है, उसे पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है.

http://धसकुड़ जलप्रपात में सैलानियों को नहीं होगी पेयजल की किल्लत, विधायक के प्रयास से बोर खनन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now