আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नमक की कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई : भूपेश

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है. जो लोग नमक की कालाबाजारी कर रहे हैं या नमक की कमी की अफवाह फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में नमक के पर्याप्त रेक नियमित रूप से आ रहे हैं. इस संबंध में खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य के हितग्राहियों को आबंटन के अनुसार नमक की आपूर्ति निरंतर सुचारु रुप से की जा रही है.

http://धसकुड़ जलप्रपात में सैलानियों को नहीं होगी पेयजल की किल्लत, विधायक के प्रयास से बोर खनन

http://Realme Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में प्रत्येक बीपीएल कार्डधारी को 2 किलोग्राम नमक तथा सामान्य क्षेत्र के प्रत्येक बीपीएल कार्डधारी को एक किलोग्राम नमक निशुल्क वितरित किया जा रहा है. प्रदेश में बीपीएल कार्डधारियों की कुल संख्या 56 लाख 4 हजार 653 है. इन कार्डधारियों के लिए मासिक आवंटन लगभग आठ हजार मेट्रिक टन है तथा वर्तमान में मई माह के नमक आबंटन के अनुसार नमक की कुल उपलब्धता लगभग 11 हजार 532 मेट्रिक टन है. छत्तीसगढ़ राज्य में नमक के पांच रेक शीघ्र पहुंचने वाले हैं. इनमें 20 मई को पहला रेक रायपुर में तथा दूसरा रेक बिलासपुर में पहुंचने की संभावना है. तीसरा रेक 27 मई को पहुंचने की संभावना है.

http://बैंक का कारनामा : जमा किए 10 हजार रुपए, एंट्री 5 हजार की

http://अधिक मूल्य में नमक बेचने पर हुई दुकानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, एफआईआर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now