আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शाह की सेहत से जुड़ी अफवाह फैलाने के आरोप में 4 हिरासत में

Published on: May 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों को गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद से हिरासत में लिया है. इनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ करके पता किया जा रहा है कि आखिर इन्होंने फेक मैसेज क्यों फैलाया. इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है. इससे पहले सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाह को लेकर अमित शाह ने ट्वीट कर खुद जवाब दिया. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है.

http://हेरिटेज सिटी के रूप में सिरपुर को विकसित करने 56 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार

उन्होने कहा कि मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करता चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. वहीं शाह ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को लेकर अधिक मजबूत करती है. मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. जिन लोगों ने ये अफवाएं फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है.

http://पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now