আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Published on: May 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस से देवेंद्र नगर स्थित श्रीनारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके बेटे अमित जोगी ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कही है. वे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

http://भालू के हमले से दो गांवों के दो किसान घायल, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी अपने बंगले में गंगा इमली खा रहे थे. इसी दौरान एक बीज उनके गले पर जाकर अटक गया. जिससे कार्डियक अरेस्ट आया है. अब रिकवरी हो रही है. हालांकि स्थिति गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी.

http://व्हील चेयर पर सवार हौसलों की मीनार, रिहैब फाउंडेशन की जस्सी ने प्रशासन को सौंपे 5 हजार मास्क

http://पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में थाना प्रभारी शहीद, 4 नक्सली ढेर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now