नई दिल्ली. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना मार्गदर्शक बताया है. उन्होने कहा कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अपने तरीके से युवा खिलाड़ियों की मदद करते हैं लेकिन किसी समस्या का पूर्ण समाधान देने की जगह खुद हल ढूढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा कि धोनी मैदान के अंदर और बाहर मेरे मार्गदर्शक की तरह हैं.
http://कांपा के मोटल में लगेगा कृषि कॉलेज, विधायक के प्रयास से दो साल के लिए मिली है सहमति
मैं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकता हूं, लेकिन वह मुझे कभी भी पूर्ण समाधान नहीं देते है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए भी है कि मैं पूरी तरह उन पर निर्भर ना रहूं. वह केवल संकेत देते हैं, जिससे मुझे हल निकालने में मदद मिलती है. वह बल्लेबाजी में मेरे पसंदीदा जोड़ीदारों में से एक हैं. उनके साथ हालांकि बल्लेबाजी का मौका कम ही मिलता है. पंत ने कहा कि अगर माही भाई क्रीज पर हैं, तो फिर आपको चिंता करने की कोई जरूरत ही नहीं होती है. उनके पास हर समस्या का समाधान होता है. उनके दिमाग में कई सारे प्लान होते हैं, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं होती है, बस उन्हें फॉलो करना होता है.
http://प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पत्नी से बोली- पूरी प्रॉपर्टी ले लो और अपना पति मुझे दे दो











