আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांपा के मोटल में लगेगा कृषि कॉलेज, विधायक के प्रयास से दो साल के लिए मिली है सहमति

Published on: May 2, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम कांपा के मोटल में कृषि कॉलेज संचालित होगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है. मोटल में सुधार के साथ ही रंगरोगन का कार्य कराया जा रहा है. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कृषि कॉलेज शुरू होने से पूर्व कांपा मोटल में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. गौरतलब है कि शहर के डाइट में अभी कृषि कॉलेज संचालित हो रहा है. लेकिन डाइट से भवन खाली करने नोटिस जारी किया गया है जिससे विद्यार्थी असमंजस में थे. विधायक श्री चंद्राकर के संज्ञान में मामला सामने आने के बाद मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया.

http://प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पत्नी से बोली- पूरी प्रॉपर्टी ले लो और अपना पति मुझे दे दो

बाद इसके कृषि कॉलेज महासमुंद का संचालन ग्राम कांपा स्थित मोटल में करने का आदेश अवर सचिव पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से जारी हुआ. उक्त आदेश के तहत दो सालों के लिए उक्त भवन के उपयोग की सहमति दी गई है. इधर, शुक्रवार को विधायक श्री चंद्राकर ने कांपा मोटल में की जा रही तैयारियां कर जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. यहां सुधार के साथ ही रंगरोगन का कार्य कराया जा रहा है. आने वाले दिनों में कृषि कॉलेज कांपा मोटल में संचालित हो सकेगा. निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर मौजूद थे.

http://पालिका के खिलाफ कभी भी फूट सकता है लोगों का गुस्सा, 100 रुपए वसूल रही!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now