नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया. उन्होने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों का नजरिया बदला है. डॉक्टर हों, सफाईकर्मी हों, अन्य सेवा करने वाले लोग हों-इतना ही नहीं, हमारी पुलिस व्यवस्था को लेकर भी आम लोगों की सोच में काफी बदलाव हुआ है. पीएम ने कहा कि ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया. जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है. हमारे किसान भाई-बहन इस महामारी के बीच अपने खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भूखा ना सोए. उन्होने कहा कि हर मुश्किल हालात, हर लड़ाई, कुछ-न-कुछ सबक देती है, कुछ-नकुछ सिखा करके जाती है, सीख देती है.
http://टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान डूबने लगी सहेली, बचाने उतरी युवती की मौत
सब देशवासियों ने जो संकल्प शक्ति दिखाई है, उससे, भारत में एक नए बदलाव की शुरुआत भी हुई है. हमारे बिजनेस, हमारे दफ्तर, हमारे शिक्षण संस्थान, हमारे मेडिकल सेक्टर, हर कोई, तेजी से नए तकनीकी बदलावों की तरफ बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में people driven है. भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है. उन्होने कहा कि पूरे देश में गली मोहल्लों में, जगह जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं. पीएम ने कहा कि जब देश एक टीम बन करके काम करता है, तब क्या कुछ होता है – ये हम अनुभव कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अतिआत्मविश्वास न पालें कि शहर, गली में कोरोना पहुंचा नहीं है, इसलिए वह नहीं पहुंचेगा. लेकिन दुनिया का अनुभव कुछ और कह रहा है. इसे समझना होगा. उन्होने कहा कि हमारे यहां तो वैसे भी कहा जाता है- सावधानी हटी दुर्घटना घटी इसलिए कोई लापरवाही न करें. दो गज दूरी बहुत जरूरी है.
http://मुख्यमंत्री ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि से फोन पर पूछा- जिले में सब ठीक चल रहा है न?
LIVE: PM Shri @narendramodi's #MannKiBaat with the nation. https://t.co/wPXboYPsVx
— BJP (@BJP4India) April 26, 2020









