बीजापुर. टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान खदान में डूब रही सहेली को बचाने के चक्कर में एक युवती की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जैतापुर के जैलालुर गांव निवासी साधना कुमारी (20) और चांदनी भिंडे अपनी एक और सहेली के साथ समीप स्थित खदान में टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के लिए गई थीं. चांदनी पानी में उतरकर वीडियो बना रही थी कि अचानक उसका पैर फिसला और वह डूबने लगी. उसे बचाने के लिए साधना भी पानी में उतर गई. उसने चांदनी को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गई. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. बाद साधना के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. जबकि चांदनी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साधना बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी.
http://मुख्यमंत्री ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि से फोन पर पूछा- जिले में सब ठीक चल रहा है न?
कोरोना के दो और मरीज हुए डिस्चार्ज, पांच का एम्स में इलाज जारी
रायपुर. कोरोना संक्रमित दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद आज एम्स रायपुर से छुट्टी दे दी गई है. एम्स रायपुर में पांच मरीजों का उपचार जारी है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक 32 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में 25 अप्रैल तक कोरोना वायरस के कुल 12,596 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया. अभी तक 11,168 के परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 1391 सैंपल की जांच जारी हैण् राज्य में 19 मार्च से लेकर अब तक कोरोना से संक्रमित 37 मरीज मिले है, इलाज के बाद अब तक 32 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है.
http://फील्ड में नहीं जातीं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, चेतावनी







